Asked

ऋतिक रोशन में ऐसी कौन सी बात है, जो उन्हें बॉलीबुड में सबसे हैंडसम अभिनेता बनाती है?

1 Answer
fiza

ऋतिक रोशन भारतीय फिल्म उद्योग के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। वह एक फिल्म निर्माता और पूर्व अभिनेता राकेश रोशन के बेटे हैं। ऋतिक रोशन का जन्म 10 जनवरी 1974 को हुआ था। वो अपने डांस के लिए जाने जाते हैं। ऋतिक रोशन पहली बार वर्ष 2000 में फिल्म 'कहो न प्यार है' में नजर आए थे, जिसके निर्देशक उनके पिता राकेश रोशन थे। यह काफी सफल फिल्म थी और आलोचकों ने इस फिल्म काफी सराहना की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें काई अवॉर्ड भी मिले थे।

Answer Image

बॉलीवुड में कई हैंडसम, चार्मिंग और डैशिंग हैं। ऋतिक रोशन उन हैंडसम अभिनेताओं में से एक हैं, जो बॉलीवुड के सबसे हैंडसम अभिनेता माने जाते हैं। उनकी हल्की हरी आंखें, शानदार शरीर और उनकी मुस्कान उन्हें बॉलीवुड का सबसे हैंडसम अभिनेता बनाती है। ऋतिक रोशन ने कई फिल्मों में काम किया है और कुछ फिल्मों ने दर्शकों का दिल जीता और कुछ बिल्कुल फ्लॉप रहीं।

उनकी फिल्मों और टेलीविज़न शो के बारे में जानें:

उनकी कुछ फिल्में जैसे 'मैं प्रेम की दिवानी हूं', 'क्रिश', 'बैंग बैंग' बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन 'फिजा', 'कभी खुशी कभी गम', 'गुजारिश', 'अग्निपथ' जैसी फिल्मों ने दर्शकों और आलोचकों का दिल जीत लिया। ऋतिक ने विभिन्न फिल्मों में कई किरदार निभाए और सभी फिल्मों में कड़ी मेहनत की। ऋतिक रोशन के दो बेटे हैं, लेकिन यदि आप ऋतिक रोशन के बारे में नहीं जानते हैं तो आप इस बात पर विश्वास नहीं करेंगे कि वे दो बच्चों के पिता है क्योंकि वे अभी भी 25- 26 वर्ष के ही लगते हैं।

उन्हें उनके डांस स्टेप के लिए जाना जाता है। जब वे मात्र छह साल के थे, तो ऋतिक ने 'आशा' नामक फिल्म में भी एक बाल कलाकार का किरदार निभाया था। उन्होंने जस्ट डांस नामक एक रिएलीटी शो भी होस्ट किया। वो टेलीविजन पर सबसे अधिक पैसे लेने वाले अभिनेता हैं। बॉलीवुड में यह एक ट्रेंड है कि अभिनेता टेलीविजन में भी अपनी किस्मत आजमाते हैं और अच्छी खासी कमाई करते हैं। वो 'प्रोवोग', 'हीरो होंडा', 'कोका कोला', 'ओप्पो', 'माउंटेन ड्यू', 'जे हैंपस्टेड' जैसे कई ब्रैंडों के ब्रैंड एंबेसडर भी रहे हैं। वो HRx नामक ब्रांड के मालिक भी हैं।

Answer Image

उनका व्यक्तिगत जीवन:

उनकी शादी बॉलीवुड में अन्य जोड़ों के लिए एक उदाहरण है, लेकिन चौदह साल बाद, उन्होंने तलाक ले लिया और अलग हो गए। बॉलीवुड के लिए यह एक दर्दनाक समाचार था। लेकिन उन्हें अक्सर अपने दोस्तों और परिवार के साथ घूमते फिरते देखा जाता है। उनके बेटों का नाम रेहान और रिदान है। वह पांचवे भारतीय अभिनेता है, जिनकी मोम से बनी प्रतिमा ट्यूसैड वैक्स म्यूजियम में रखी गई है।

Answer Image

सामाजिक कार्यों के लिए प्रसिद्ध:

अपने बॉलीवुड कैरियर के अलावा, उनके लोकोपकारी कामों के लिए हर किसी ने उनकी बहुत सराहना की है। वर्ष 2004 में, उन्हें सोनम कपूर के साथ धीरे धीरे नामक एक म्यूजिक विडियो भी बनाई है। और म्यूजिक विडियो से कमाया हुआ सारा पैसा दान कर दिया। उन्होंने चैरिटी के लिए फुटबॉल मैच भी खेला था, जिसे अमीर खान की बेटी ईरा खान ने आयोजित किया था। उसी साल, वे यूनिसेफ के ब्रैंड अंबेस्डर बन गए। वर्ष 2013 में, ऋतिक रोशन ने उत्तर भारत में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए 25 लाख रुपये दान किए। वर्ष 2015 में उन्होंने दक्षिण भारत में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए घर बनाने हेतु दान किया।

Answer Image

न केवल अपनी लुक से बल्कि कई सामाजिक कार्यों में अपने योगदान की वजह से उन्होंने हर किसी के दिल में एक विशेष जगह बनाई है। ऊपर बताए गए सभी कारणों की वजह से लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं। क्योंकि हर किसी को पता है कि उनकी आंखें, उनकी मुस्कान और उनके लुक उन्हें बॉलीवुड का हैंडसम अभिनेता बनाते हैं।

Feeds
Feeds
Latest Questions
Top Writers