Asked

हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में गृह-उद्यान (kitchen gardens) का क्या महत्व है?

1 Answer
RHEA

सब्ज़ी के छोटे बाग बेहद महत्वपूर्ण होते हैं और इन दिनों बहुत लोकप्रिय हो रहे हैं। यह एक छोटी बालकनी, पिछवाड़े के आंगन या छतों पर भी बनाये जा सकते हैं। अधिकांश लोग बागवानी की इस तकनीक को अपना रहे हैं क्योंकि हमारे रोज़ के जीवन में इससे कई लाभ हैं।

Answer Image

हमारे जीवन में निम्न कारणों से वे महत्त्व रखते हैं, उनके कुछ कारण यहाँ दिए गये हैं-

  • हम किसी भी प्रकार की सब्जियों और फलों को पैदा कर सकते हैं जिन्हें हम पसंद करते हैं। गृह-उद्यान में सभी पत्तेदार सब्जियाँ और औषधीय पौधों के पौधे लगाने की सुविधा होती है और इस प्रकार उन सभी को बिना ख़रीदे घर पर ही प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा, यह हमें परिवहन लागत से बचाता है, जो इसी से संभव हो सकता है, और कोई भी व्यक्ति गृह-उद्यान लगा सकता है।
  • हम कम कीमत पर सब्जियाँ प्राप्त करते हैं क्योंकि उन्हें अपने हाथों से हम घर पर ही उगाते हैं, वे ताज़ा होती हैं और उनसे कोई भी बीमारी नहीं होती। बाजारों में कई फलों और सब्जियों को कृत्रिम रूप से विकसित करने या उनके रंग के लिए उन्हें इंजेक्शन लगाया जाता है, जिनको खाने पर शरीर के अंदर जाकर हानिकारक बीमारियाँ या संक्रमण का कारण बन सकता है। इसलिए ताज़ी और कच्ची सब्जियां और फलों को प्राप्त करने के लिए गृह उद्यान बहुत महत्वपूर्ण हैं। फल और सब्जियां जो शरीर के लिए जरूरी होती हैं और प्रतिरक्षा प्रणाली का निर्माण कर सकती हैं और सभी विटामिन्स और खनिजों को प्रदान करने में सहायता कर सकती हैं।
  • बहुत सी ग्रहणियाँ या पुराने लोग, जो अपना बहुत सारा समय अपनी सब्जियों को लगाने और उन्हें पनपते हुये देखने मे लगा देते हैं। यह कई लोगों के लिए एक शौक है क्योंकि वे पौधों की देखभाल करना पसंद करते हैं। बहुत सारे लोग ऐसा करते हैं क्योंकि वे यह सब पसंद करते हैं और उससे भी ज्यादा, इससे कई फायदे भी होते हैं।
  • इससे हमारे चारों तरफ की हवा शुद्ध होती है। पौधे कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण करते हैं और बदले में हमें ऑक्सीजन देते हैं जो मनुष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह तापमान को ठण्डा और खुशनुमा भी रखता है। उद्यान को अच्छी तरह रखने से घर में सकारात्मकता और अच्छे वाइब्स भी आते है, जो आंखों के लिये बहुत आनन्ददायक होते है। जब फूल सब्जियों के साथ मिलते हैं तो यह घर के सौंदर्य आकर्षण को बढ़ाते है और अच्छी खुशबू भी लाते हैं।
  • सब्ज़ी और फलों के छिलकों से और अनावश्यक सब्जियों की खाद बनाने और उपजाऊ करने के लिए प्रयोग की गयी वस्तुओँ का पुनःप्रयोग किया जा सकता है जो कि लगाये जाने वाली अन्य सब्जियों के विकास के लिए वास्तव में अच्छा और फायदेमंद होगा।
  • गृह-उद्यान में जो वनस्पति उगते हैं वे उन वनस्पतियों की तुलना में अधिक स्वादिष्ट होते हैं, जो कि बाजार में उपलब्ध हैं। इसलिये बिना पैसा ख़र्च किये ही, हम स्वादिष्ट फल और सब्जियां पाते हैं। इसके अलावा, मेहनत करके शरीर को ताक़त पहुँचाने का भी यह एक अच्छा तरीक़ा है क्योंकि पौधे लगाने, मिट्टी बनाने या क्यारियाँ बनाने के लिए अधिक प्रयास करना पड़ता है और फिर कई बार जोतना भी पड़ता है जो कि शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है।

 

Feeds
Feeds
Latest Questions
Top Writers