Asked

मानव निर्मित पहाड़ों और अप्राकृतिक पहाड़ों में क्या अंतर है?

1 Answer
zainab

ऐसे कुछ मामले हैं, जहां लोगों को मानव निर्मित पहाड़ों और अप्राकृतिक पहाड़ों के बीच अंतर करना मुश्किल लगता है। यह विषय लोगों के बीच काफी ज्वलंत चर्चाओं का कारण बना है। मानव निर्मित और अप्राकृतिक पहाड़ों की परिभाषा से हम इस विषय को शुरु करते हैं। मानव गतिविधियों के कारण मानव निर्मित पहाड़ बनते हैं। यह ज्यादातर अनियोजित या अप्रत्याशित होते हैं। दूसरी तरह, अप्राकृतिक का अर्थ है, जिसे विशेषज्ञों ने बनाया है। अप्राकृतिक पहाड़ों का निर्माण एक निश्चित उद्देश्य के लिए किया जाता है।

मानव निर्मित पहाड़:

Answer Image

मानव गतिविधियां मानव निर्मित पहाड़ों का कारण बनती हैं। मानव गतिविधियों की प्रवृत्ति के आधार पर, इन पहाड़ों के निर्माण में बहुत अधिक समय लगता है। मानव निर्मित पहाड़ों के निर्माण में किसी भी प्रकार की योजना या लागत की जरुरत नहीं होती है। मानव निर्मित पहाड़ प्राकृतिक पहाड़ों के समान होते हैं, इसलिए किसी भी व्यक्ति के लिए इनके बीच अंतर बताना बहुत मुश्किल होता है। इन दोनों में प्राकृतिक विशेषताएं होती हैं, जैसे पेड़, नदियाँ और यहां तक कि जानवर। ये अपरदन, तलछट और मौसम जैसी प्राकृतिक गतिविधियों के कारण टूट सकते हैं।

अप्राकृतिक पहाड़:

Answer Image

ये पहाड़ मानव निर्मित पहाड़ों से विभिन्न तरीकों से अलग होते हैं। किसी भी अप्राकृतिक पहाड़ के निर्माण से पहले अध्ययन किया जाता है। इन पहाड़ों का उद्देश्य किसी स्थान के वातावरण को बदलाना या दूसरों के बीच कुछ प्राकृतिक घटना को रोकना होता है। पहाड़ों को वातावरण को प्रभावित करने के लिए जाना जाता है। इसके कारण उस क्षेत्र में वर्षा की मात्रा में वृद्धि होती है। अप्राकृतिक पहाड़ा के निर्माण के लिए एक ऐसा स्थान निर्धारित किया जाता है, जहां पहाड़ का निर्माण किया जाएगा। प्राकृतिक और अप्राकृतिक पहाड़ों के बीच अंतर करना बहुत आसान होता है। अप्राकृतिक पहाड़ों पर एक निश्चित प्रजातियां पाई जाती है क्योंकि उन्हें नियंत्रित किया जाता है, जबकि इसके विपरीत प्राकृतिक पहाड़ों पर कई प्रजातियां पाई जाती हैं।

बस यही नहीं। किसी अप्राकृतिक पहाड़ पर बर्फ की मात्रा को आवश्यकतानुसार नियंत्रित किया जाता है। इसके अलावा, यदि अप्राकृतिक पहाड़ उद्देश्यों को पूरा नहीं करते हैं, तो उन्हें दोबारा से डिजाइन किया जा सकता है। अप्राकृतिक पहाड़ का निर्माण करना बहुत महंगा होता है और ऐसा करने के लिए बहुत अधिक पैसों की आवश्यकता होती है। दुनिया में बहुत ही कम अप्राकृतिक पहाड़ हैं। दुबई दुनिया के उन देशों में से एक है, जो सबसे बड़ा अप्राकृतिक पहाड़ बनाने की योजना बना रहे हैं।

Feeds
Feeds
Latest Questions
Top Writers