Asked

मानव संसाधन प्रबंधन में सामान्य व्यवस्था क्या है?

1 Answer
Minal

व्यवस्था को व्यवसाय व्यवस्था भी कहा जाता है। व्यवस्था किसी भी कार्यालय, व्यवसाय या संगठन का प्रबंधन होता है। संगठनात्मक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए इसमें लोग, सूचना और अन्य संसाधन शामिल होते हैं। सूचना किसी भी व्यवसाय संचालन के लिए महत्वपूर्ण होती है और लोग संगठन के संसाधन होते हैं, जो किसी भी संगठन के मूल्य को बढ़ाने के लिए सूचना का उपयोग करते हैं।

सभी स्तर पर व्यवस्था विभाग पूरे संगठन में निम्नलिखित कार्यों के लिए जिम्मेदार होता है, फिर चाहें वह कॉर्पोरेट कार्यालय हो या क्षेत्रीय कार्यालय, स्थानीय कार्यालय हो या शाखा।

Answer Image

  • संगठन में कॉर्पोरेट नीतियों के कार्यान्वयन की देखरेख करना।
  • कर्मचारियों की प्रेरणा को बढ़ाने के लिए प्रमुख कल्याणकारी नीतियों को लागू करना।
  • कार्यालय में अनुकूल काम के माहौल और बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराने में धन के इष्टतम और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना।
  • उपस्थिति को ट्रैक करने में योगदान करना (मैनुअल या बायोमेट्रिक के जरिये)
  • आई.डी कार्ड, विज़िटिंग कार्ड, वेतन अग्रिम और ऋण ब्यौरों को हर महीने तैयार करना।
  • मासिक वेतन वृद्धि के लिये सूची तैयार करना, कर्मचारियों के लिए बैंक खाता खोलना और व्यक्तिगत फाइलों के साथ कर्मचारी के डेटाबेस को बनाए रखने में सहायता करना। (प्रलेखन)
  • एम.एस एक्सेल में कर्मचारी की जानकारी को अद्यतन करना और एम.आई. एस रिपोर्ट तैयार करना।
  • हर महीने कर्मचारियों के जन्मदिन मनाने के लिये पार्टी की तैयारी।
  • संगठन के कार्यक्रमों का मासिक चार्ट तैयार करना। वर्दी जारी करने का प्रबंधन करना।
  • विक्रेताओं से लेन देन के लिये अंतिम तारीख निर्धारण करना और क्रय आदेश जारी करना
  • हाउसकीपिंग, ऑफिस और गोदाम (कार्यालय और गोदाम के लिए किराया और कानूनी मामलों के समझौते तैयार करना)
  • टूटे या खराब कार्यालय उपकरण की मरम्मत करवाना।
  • कर्मचारियों का खयाल रखना।
  • अतिथि आवास के लिए व्यवस्था करना
  • सम्मेलन और बैठकों की व्यवस्था करना।
  • पर्यटन और यात्रा हेतु बुकिंग की व्यवस्था करना।
  • टेलीफोन प्रशासन
  • इसके अलावा, सम्पति की पहचान करना और किसी भी कार्य की सूची बनाना एक महत्वपूर्ण कार्य है- ये इस विभाग द्वारा किया जाता है। यह बुनियादी ढांचे और कार्यालय के वातावरण की प्रक्रिया की समस्या का अलग-अलग निपटान करता है।

उपर्युक्त कार्यों के अलावा, व्यवस्था विभाग निम्नलिखित दो महत्वपूर्ण कार्यों से संबंधित होता है:

  • कार्यालय के लिये स्टेशनरी की खरीदारी करना।
  • कॉर्पोरेट, क्षेत्रीय और स्थानीय स्तर पर रिकॉर्ड प्रबंधन करना।
Feeds
Feeds
Latest Questions
Top Writers