Asked

दुनिया के पांच सबसे सुंदर क्रिकेटर कौन से हैं?

1 Answer
satyam

दुनिया में कई खेल खेले जाते हैं। कुछ खेल दुनिया भर में बहुत लोकप्रिय हैं और क्रिकेट उन्हीं खेलों में से एक है। दुनिया में क्रिकेट को 'जेंटलमेन्स गेम' के नाम से जाना जाता है। इस खेल से खिलाड़ियों को काफी ग्लैमर प्राप्त होता है और आपको इसमें कई हैंडसम (सुंदर) खिलाड़ी मिल सकते हैं।


यहां दुनिया के पांच सबसे सुंदर क्रिकेटर की सूची दी गई है:

केविन पीटरसन:

Answer Image

केविन पीटरसन का जन्म 27 जून 1980 को दक्षिण अफ्रीका में हुआ था। उन्हें अपने अनुशासन, लुक्स और क्रिकेट की गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। सोशल मीडिया पर उनके कई प्रशंसक हैं। वे एक प्रेरणादायक दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। पीटरसन ने 2010 के टी20 विश्वकप में इंग्लैंड की टीम में काफी अहम भूमिका निभाई थी और उसी वर्ष इंग्लैंड पहली बार विश्वकप जीता था।

एबी डी विलियर्स:

Answer Image

मिस्टर 320 दुनिया भर के कई क्रिकेट प्रेमियों के दिल की धड़कन हैं। उन्हें उनके फूटवर्क, सतर्कता, पॉवर हिटिंग, शॉट और ताकत जैसी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट क्षमताओं के लिए जाना जाता है। उन्हें किसी भी गेंदबाज के खिलाफ आक्रामक क्रिकेट खेलना पसंद है और वे एक नेक व्यक्ति हैं। एबी ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज शतक और सबसे तेज 150 रन बनाने के रिकॉर्ड बनाए हैं।

विराट कोहली:

Answer Image

विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को भारत के बेंगलुरु में हुआ। विराट कोहली भारत के सबसे हैंडसम क्रिकेटर हैं। वह वर्तमान में भारत के कप्तान और भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ हैं। उन्हें अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाना जाता है, वे दबाव की स्थिति को बहुत सही तरीके से संभालते हैं और उनका स्टेमिना काबिल-ए-तारीफ हैं। कई विशेषज्ञों का मानना है कि वे सचिन तेंदुलकर के समान बेहतरीन बल्लेबाज हैं क्योंकि भारत की जीत में उनका अहम योगदान होता है।

ब्रेट ली:

Answer Image

ब्रेट ली का जन्म 8 नवंबर 1976 को ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। शोएब अख्तर के बाद, वे दुनिया के दूसरे सबसे तेज गेंदबाज हैं। ब्रेट ली दुनिया के सबसे स्मार्ट और हैंडसम क्रिकेटरों में से एक हैं और इनके प्रशंसक पूरी दुनिया में हैं। उन्हें उनके तेज दिमाग और गति के लिए जाना जाता है। ब्रेट ली के क्रिकेट से सन्यास लेने से पहले उन्होंने टेस्ट मैचों में 310 विकेट और एक दिवसीय मैचों में 380 विकेट लिए हैं। उन्होंने वर्ष 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड बनाया, उन्होंने उन्हें 161.1 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गेंदबाजी की थी।

शेन वाटसन:

Answer Image

दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली ऑल राउंडर होने के अलावा, वॉटसन को दुनिया भर में सबसे हैंडसम क्रिकेटर माना जाता है। शेन वाटसन क्रिकेट की दुनिया में मैच विजेता के रुप में जाने जाते हैं। वे ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के बल्लेबाज और मध्य गति के गेंदबाज हैं। उन्होंने वर्ष 2016 में एक दिवसीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया और अब वे अपना सारा ध्यान टी20 क्रिकेट पर दे रहे हैं।

Feeds
Feeds
Latest Questions
Top Writers