Asked

क्या कोका कोला के फॉर्मूले को केवल दो लोगों के बीच ही गुप्त रखा गया है?

1 Answer
Prateek

क्या आप कोका कोला के फॉर्मूले को देखना चाहते है? खैर आप उस देख सकते हैं!! आप इसके बंद दरवाजों के पीछे इसके वॉल्ट को देख सकते हैं, जिसमें इसका फॉर्मूला रखा गया है। हाल ही में, कोका कोला ने अटलांटा में अपना फॉर्मूला प्रदर्शित करने का निर्णय लिया, ताकि दुनिया भर के लोग उनके फॉर्मूले को देख सकें। वर्ष 1925 से, अटलांटा के सनट्रस्ट बैंक ने अपनी तिजोरी में कोका कोला के 125 वर्ष पुराने फॉर्मूले को गुप्त रखा है। दुनिया को अपना फॉर्मूला दिखाना कोका कोला के लिए अपनी 125 वर्षगांठ मनाने का सबसे अच्छा तरीका था।

कोका-कोला की कहानी:

कोका कोला से संबंधित कहानी के अनुसार, कोका कोला का फॉर्मूला कोका कोला के केवल दो कर्मचारियों को पता है और दोनों को फॉर्मूले का आधा-आधा भाग पता है। कुछ लोग इस कहानी पर भरोसा करते हैं, जबकि अन्य लोगों का मानना है कि यह केवल पुराने विज्ञापन अभियान का विषय है। याहू न्यूज के अनुसार, यह फॉर्मूला वर्ष 1886 में डॉ. जॉन एस.पेम्बरटन ने लिखा था और इसे हर किसी से गुप्त रखा गया था।

Answer Imageसूत्रों का तो यह भी कहना है कि केवल कुछ ही लोग इस फॉर्मूले को जानते हैं, लेकिन इस बारे में कभी भी लिखित रुप से नहीं बताया गया है। वर्ष 1923 से लेकर वर्ष 1954 तक, रॉबर्ट विनशिप वुडरुफ ने कोका कोला के अध्यक्ष के रुप में कंपनी का संचालन किया। तो कंपनी का विकास करने हेतु बैंक ऋण का उपयोग करने के लिए, वह एक बार कोका कोला के लिखित फॉर्मूले को संपार्श्विक रुप में खुलासा करने के लिए सहमत हुए थे। इसलिए, इस फॉर्मूले को वर्ष 1925 तक न्यूयॉर्क में एक तिजोरी में रखा गया था, जब तक पूरी तरह से ऋण का भुगतान नहीं कर दिया गया।

वर्ष 1977 में भारत से निकल गया:

भारत में अपने उत्पाद बेचने के लिए, कानूनी प्रक्रिया के रुप में कोका कोला से अपनी कुछ सामग्री के बारे में बताने के लिए कहा गया। इसलिए, कोका कोला ने अपने फॉर्मूले को बताने के बजाय भारत से जाने का फैसला किया।

Answer Imageवर्ष 1993 में, मार्क प्रेंडरगास्ट ने इस नाम पर एक पुस्तक लिखा, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और लोग आश्चर्यचकित रह गए कि क्या लेखक ने किसी भी तरह से कोका कोला के फॉमूले की एक कॉपी प्राप्त कर ली है? जल्द ही कोका कोला ने इन अफवाहों को समाप्त कर दिया और बताया कि यह पुस्तक 107 वर्षों के रहस्य को सुलझाने में असफल रही है।

डाइवोर्स स्टेटमेन्ट का विषय:

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, कोका कोला के सह-संस्थापक के पोते- फ्रैंक रॉबिनसन का कोका कोला के फॉर्मूले को बेचने का इरादा था, जिसे उसके दादा जी ने 4 अक्टूबर 1996 को लिखा था। उस समय रॉबिनसन का उनकी पत्नी के साथ तलाक हो गया था और उसकी पत्नी का कहना था कि कोका कोला का फॉर्मूला उनकी संपत्ति है और इसे उनके शादी से पूर्व एक तोहफे के रूप में दिया गया है। इस मामले में कंपनी ने फॉर्मूले की वैधता को अस्वीकार कर दिया था।

निष्कर्ष:

लेखक मार्क प्रेंडरगास्ट ने कोका कोला की कुछ सामग्रियों के बारे में अपनी पुस्तक में लिखा था, जैसे कैफिन, कोका पत्तियां, साइट्रिक एसिड, संतरे के तेल के साथ एल्कोहल, धनिया आदि। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहते हैं, लेकिन कोका कोला का फॉर्मूला हमेशा एक रहस्य ही रहेगा और हमें अपनी बाकी जिंदगी में इस बात को स्वीकार करना होगा।

Feeds
Feeds
Latest Questions
Top Writers