Asked

आई.एस.ओ (ISO) क्या है और किसी कंपनी में इसका किस तरह इस्तेमाल किया जाता है?

1 Answer
Minal

आई.एस.ओ (ISO) अर्थात् इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर स्टेंडर्डाइजेशन (अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन, इसका गठन वर्ष 1974 में दो संगठन- आई.एस.ओ और यू.एन.एस.सी.सी (UNSCC) के संघ से हुआ था। आज आई.एस.ओ 150 देशों में फैला है और इसने 16,500 अंतरराष्ट्रीय मानक बना हैं। आई.एस.ओ (ISO) शब्द की उत्पत्ति ग्रीक शब्द आई.एस.ओ.एस (ISOS) से हुई है, जिसका अर्थ है, 'समान' या 'EQUAL'।

Answer Image


उद्योग के अनुसार प्रत्येक मानक के अपने उपयोग और लाभ हैं।

  • कुशलता सुधारना
  • गुणवत्ता सुधारना
  • एक उच्च स्तर का ग्राहक सेवा
  • कर्मचारियों के सदाचार और प्रेरणा को बढ़ाना
  • बाजार की क्षमता को बढ़ाना
  • अनुपालन को सुधारना
  • दस्तावेज़ नियंत्रण (यह सुनिश्चित करना कि सही समय पर सही जगह पर सही दस्तावेज हों)
  • रिकॉर्ड नियंत्रण (यह पुराने रिकॉर्ड खोजने का प्रभावी तरीका है)
  • आंतरिक समीक्षा (प्रबंधन प्रणाली की गहराई से समीक्षा करना, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रणाली सुचारू रूप से काम कर रही है या नहीं)
  • नॉ कन्फॉर्मेन्स (यह तब होता है जब कोई काम नियोजित प्रक्रिया के अनुसार नहीं होता है)
  • नॉ कन्फॉर्मेन्स को सुधारने के लिए निवारक व सुधारात्मक कार्रवाही की जाती है।

यह सुनिश्चित करने के लिए कि कंपनी की नीति और प्रक्रिया को उचित तरीके से लागू किया जाता है, आई.एस.ओ द्वारा प्रमाणित कंपनियों की सालाना समीक्षा आई.एस.ओ टीम द्वारा की जाती है।

आई.एस.ओ मानक के प्रकार:

  • ISO 9000 (गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली)
  • ISO 14000 (पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली)
  • ISO 18001 (स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रबंधन)
  • ISO 27001 (आई.टी प्रबंधन प्रणाली)
  • ISO 22000 (खाद्य और सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली)
Feeds
Feeds
Latest Questions
Top Writers